कोलकाता, 22 अप्रैल (CRICKETNMORE)| बीसीसीआई की चयन समिति के पूर्व प्रमुख और भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर किरण मोरे ने कहा है कि महेंद्र सिह धोनी इस समय शानदार फॉर्म में हैं और उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर है।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने रविवार को आईपीएल के एक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 48 गेंदों पर पांच चौके और सात छक्के के सहारे नाबाद 84 रन की पारी खेली। 

Advertisement

चेन्नई को मैच जीतने के लिए छह गेंदों पर 26 रन बनाने थे और धोनी ने उमेश यादव के इस ओवर में 24 रन बटोरकर मैच लगभग बेंगलोर से जीत ही लिया था लेकिन टीम एक रन से हार गई। 

मोरे ने आईएएनएस के साथ बातची में कहा कि जैसा कि लोगों ने हाल के दिनों में उन्हें लिखा है कि धोनी 37 साल की उम्र में अभी भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि खिलाड़ी का उम्र नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए उनका उनकी फिटनेस मायने रखती है।

मोरे ने कहा, "वाह। वह शानदार था। यह एक शानदार पारी थी और यह पारी केवल इस बात को दिखाता है कि उम्र कभी एक मापदंड नहीं है। धोनी इस समय शानदार फॉर्म में हैं और उनके लिए उम्र महज एक नंबर है। सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज, सभी अपने करियर के आखिर में पूरी क्षमता के साथ खेले हैं।"

Advertisement

धोनी इस समय आईपीएल में सात मैचों में 314 रन बना चुके हैं। वह आईपीएल में 200 छक्के मारने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल में अब उनके 203 रन छक्के हो गए हैं। 

मोरे ने आगे कहा, "उनकी इस पारी ने मुझे 2006 की याद दिला दी। उस समय एक युवा धोनी ने तूफान मचा दिया था।"  उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से विश्व कप में वह भारतीय टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे।" 

चेन्नई की इस सीजन में अभी भी 14 अंकों के साथ तालिका में चोटी पर कायम है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार