स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson) की बेहतरीन गेंदबाजी और जोश ब्राउन (Josh Brown) के अर्धशतक के दम पर ब्रिस्बेन हीट (Brisbane Heat) ने बुधवार (24 जनवरी) को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए बिग बीश लीग 2023-24 के फाइनल मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स को 54 रनों से हरा दिया। यह दूसरी बार है जब ब्रिस्बेन ने बीबीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। इससे पहले टीम ने दूसरे सीजन में खिताब जीता था। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ब्रिस्बेन ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए।  ओपनिंग बल्लेबाज जोश ब्राउन ने 36 गेंदों में 53 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा मैट रेंशॉ ने 22 गेंद में 40 रन, कप्तान नाथन मैकस्वीनी ने 32 गेंदों में 33 रन और मैक्स ब्रायंट ने 19 गेंद में 29 रन बनाए।

Advertisement

सिडनी के लिए सीन एबॉट ने 4 विकेट चटकाए, इसके अलावा स्टीव ओकीफ और और बेन ड्वेरिएश ने 1-1 विकेट चटकाया। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए सिडनी के लिए कप्तान मोइजेस हेनरिक्स ने सबसे ज्यादा 27 गेंदों पर 25 रन बनाए। बता दें कि हेनरिक्स कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी यह मुकाबला खेलने उतरे थे। इसके अलावा जोश फिलिप ने 22 गेंद में 23 रन की पारी खेली। टीम के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके, जिसके चलते सिडनी की टीम 17.3 ओवर में 112 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

Also Read: Live Score

ब्रिस्बेन के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए स्पेंसर जॉनसन ने 4 विकेट झटके। जेवियर बार्टलेट और मिचेल स्वेपसन ने 2-2 विकेट, माइकल नेसर और पॉल वॉल्टर ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाले। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार