India vs England ODI: भारत के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैच के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। दूसरे औऱ तीसरे वनडे के लिए तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) को इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मंगलवार (14 जुलाई) को इसकी जानकारी दी।
कार्स कलाई और कोहनी की चोटों से उबरने और टी-20 ब्लास्ट 2026 में डरहम के साथ तीन मैच खेलने के बाद वापसी कर रहे हैं। 30 वर्षीय कार्स इंग्लैंड के लिए आखिरी बार इस फॉर्मेट में पिछले साल खेले थे। उनका आखिरी वनडे नवंबर 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में था।
जुलाई 2021 में इंग्लैंड के लिए इस फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले कार्स ने 30 वनडे खेले हैं, जिसमें 34 विकेट दर्ज हैं।
बता दें कि मंगलवार को भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे है।
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम
Also Read: LIVE Cricket Score
हैरी ब्रूक, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन,जैकब बेथेल,जोस बटलर,ब्राइडन कार्स ,जेम्स कोल्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन,बेन डकेट,विल जैक्स,साकिब महमूद, आदिल रशीद,जो रूट,जोश टंग।