जसप्रीत बुमराह लंबे ब्रेक के बाद जब आईपीएल में लौटे तो वानखड़े में उनके हर फैन की नजर उन्हीं पर थी। लेकिन मैदान पर वापसी करते ही उन्हें विराट कोहली से जोरदार स्वागत मिला। पहली ही गेंद पर कोहली ने बुमराह की गेंद को मिडविकेट के ऊपर से छक्के के लिए उड़ा दिया। वापसी का जोश था, लेकिन कोहली के इस एक शॉट ने उसे पल भर में ठंडा कर दिया।

Advertisement

वानखेड़े की गर्मी में सोमवार को जसप्रीत बुमराह की वापसी जितनी खास थी, उतनी ही मुश्किल भी। जनवरी में सिडनी टेस्ट के बाद पहली बार किसी मुकाबले में बुमराह गेंदबाज़ी करते नज़र आए। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए ये उनका पहला मैच था।

Advertisement

मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने जब तीसरे ओवर के बाद गेंद बुमराह को सौंपी, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर थीं। लेकिन पहली ही गेंद पर देवदत्त पडिक्कल ने सिंगल लेकर स्ट्राइक दे दी विराट कोहली को — और कोहली ने भी अपने पुराने जोड़ीदार को बिल्कुल भी वक्त नहीं दिया सेट होने का।

यहां देखें VIDEO:

बुमराह की पहली ही गेंद पर विराट कोहली ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से शानदार छक्का जड़ दिया। गेंद थोड़ी शॉर्ट थी, कोहली ने शानदार टाइमिंग से उसे मिडविकेट के पार भेज दिया। ये वही मोमेंट था, जब बुमराह को समझ आया कि वापसी आसान नहीं होती — खासकर जब सामने विराट जैसे खिलाड़ी हों।

टीमें इस मैच के लिए
आरसीबी की प्लेइंग XI: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और यश दयाल।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इंपैक्ट सब: रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, स्वास्तिक चिकारा, जैकब बेथेल और स्वप्निल सिंह।

Advertisement

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI: विल जैक्स, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और विग्नेश पुथुर।
मुंबई इंडियंस के इंपैक्ट सब: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार और राज बावा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार