21 सितंबर।  मोहाली में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को यहां एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। भारतीय टीम टी-20 सीरीज के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी। 

Advertisement

आपको बता दें कि 2 अक्टूबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। उससे पहले ही भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बेंगलुरू में अपनी गेंदबाजी का अभ्यास करते हुए नजर आए।

Advertisement

इतना ही नहीं जसप्रीत बुमराह युवा विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत से बात करते हुए नजर आए हैं। गौरतलब है कि हाल के समय में खराब फॉर्म के चलते पंत की काफी आलोचना हो रही है। ऐसे में बुमराह ने युवा ऋषभ पंत से बात की और उनको मोटीवेट किया।

टीम :

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, क्रुणाल पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चहर, खलील अहमद, दीपक चहर और नवदीप सैनी।

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (कप्तान), रासी वान डर डुसैन, टेम्बा बावुमा, जूनियर डाला, बीजरेन फॉट्यूइन, बेयुरान हेंड्रिक्स, रीजा हैंड्रिक्स, डेविड मिलर, एनरिक नोर्टजे, आंदिले फेहुलक्वायो, ड्वायन प्रीटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, जॉर्ज लिंडे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार