साउथैम्पटन, 11 जुलाई| इंग्लैंड ने यहां एजेस बाउल पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को लंच तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 79 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड ने पहली पारी में 204 रन का स्कोर बनाया था जबकि वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 318 रन का स्कोर बनाया था। इस आधार पर वेस्टइंडीज को 114 रनों की बढ़त हासिल हुई थी। इस लिहाज से इंग्लैंड अभी वेस्टइंडीज के स्कोर के जवाब में 35 रन पीछे है जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं।

Advertisement

मेजबान इंग्लैंड ने अपने कल के स्कोर बिना किसी नुकसान के 15 रन से आगे खेलते हुए चौथे दिन के खेल की शुरुआत की। बर्न्सप ने 10 और सिब्ले ने अपनी पारी को पांच रन से आगे बढ़ाया। इंग्लैंड ने चौथे दिन के खेल के पहले सत्र में 30 ओवरों में 64 रन जोड़े और एक विकेट गंवाया।

Advertisement

दोनों बल्लेबाजों ने संभल कर खेलते हुए इंग्लैंड को ठोस शुरूआत दी और पहले विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की। इस बीच लंच से कुछ समय पहले ही बर्न्स  वेस्टइंडीज के गेंदबाज रोस्टन चेज की गेंद पर जॉन कैम्पबैल के हाथों कैच आउट हो गए। बर्न्स  ने 104 गेंदों पर पांच चौकों की बदौलत 42 रन बनाए।

बर्न्सम के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए जोए डेनली और सिब्ले ने संभलकर खेलते हुए इंग्लैंड को लंच तक और कोई झटका नहीं लगने दिया। सिब्ले 123 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 31 और डेनली 13 गेंदों पर एक रन बनाकर नाबाद लौटे।

वेस्टइंडीज की ओर से चेज को अब तक एकमात्र सफलता मिली है।

वहीं, वेस्टइंडीज की टीम मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने से कुछ समय पहले ही 318 रन पर आलआउट हो गई थी और उसे पहली पारी के आधार पर 114 रनों की बढ़त हासिल हुई थी।

Advertisement

वेस्टइंडीज की ओर से क्रैग ब्रैथवेट ने 125 गेंदों पर छह चौकों के सहारे 65, शेन डॉवरिक ने 115 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से सर्वाधिक 61, रोस्टन चेज ने 142 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 47, शामरह ब्रुक्स ने 39, जॉन कैम्पबैल ने 28, अल्जारी जोसेफ ने 18 और शाई होप ने 16 रनों का योगदान दिया।

इंग्लैंड के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक चार, जेम्स एंडरसन ने तीन, डोमिनिक बेन ने दो और मार्क वुड ने एक विकेट लिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार