कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन के बीच अच्छी खबर सामने आई है। कैमरुन ग्रीन, जो अभी तक टूर्नामेंट में बॉलिंग नहीं कर रहे थे वो जल्द ही अपनी टीम के लिए बॉलिंग करते हुए नजर आएंगे। केकेआर ने ग्रीन पर 25.2 करोड़ रुपये की भारी रकम खर्च की लेकिन अभी तक ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया है।

Advertisement

सीज़न के पहले दो मैचों में गेंदबाज़ी न करने के कारण उनकी काफी आलोचना भी हुई और कई लोगों ने तो उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर तक करने की बात कह दी। हालांकि, इस बीच तीन बार की चैंपियन टीम के लिए अच्छी खबर ये है कि 26 वर्षीय ग्रीन 9 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में गेंदबाज़ी के लिए वापसी कर सकते हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि CA (क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया) पहले ही ये साफ कर दिया था कि IPL सीज़न शुरू होने के 10-12 दिनों के बाद ग्रीन पूरी लय में गेंदबाज़ी शुरू कर सकते हैं और KKR का LSG के खिलाफ मैच इसी तय समय-सीमा के बाद खेला जाएगा। इसलिए ताजा मीडिया रिपोर्ट में ये बताया गया है कि ये ऑलराउंडर अब शायद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में गेंदबाज़ी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, बॉलिंग के साथ-साथ ग्रीन को बल्ले से भी दम दिखाना होगा। उन पर बल्लेबाज़ी क्रम में ऊपर खेलने का भरोसा जताया गया था, लेकिन ये खिलाड़ी अब तक उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है। बल्लेबाज़ी के लिए मददगार पिचों पर भी, उसने अपनी तीन पारियों में सिर्फ 18, 2 और 4 रन ही बनाए हैं। दूसरी ओर, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन के बारे में अभी तक कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है। ये दोनों खिलाड़ी चोट और बीमारी के चलते पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाए थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार