ग्रीन ने आईपीएल में बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, वॉटसन और गिलक्रिस्ट जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में हुए शामिल

Updated: Wed, May 24 2023 22:07 IST
ग्रीन ने आईपीएल में बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, वॉटसन और गिलक्रिस्ट जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में हुए शामि (Image Source: Google)

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी कैमरून ग्रीन (Cameron Green) ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतकीय पारी खेलते हुए टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया। वहीं उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया इसी के साथ ग्रीन नेआईपीएल में अपने सीजन में 400 से अधिक रनों के साथ एडम गिलक्रिस्ट, शॉन मार्श और शेन वॉटसन जैसे ऑस्ट्रलियाई खिलाड़ियों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। 

डेब्यू सीजन में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में टॉप पर शॉन मार्श काबिज है। उन्होंने आईपीएल के पहले सीजन (2008) में किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) की तरफ से खेलते हुए 616 रन बनाये थे। वहीं दूसरे स्थान पर शेन वॉटसन मौजूद है। उन्होंने  2008 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए अपने डेब्यू सीजन में 472 रन बनाये थे। 436 रनों के साथ पूर्व ऑस्ट्रलियाई बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट तीसरे स्थान पर है। वो 2008 में डेक्कन चार्जर्स (अब सनराइजर्स हैदराबाद) का हिस्सा थे। वहीं मुंबई इंडियंस के कैमरून ग्रीन चौथे स्थान पर है। उन्होंने आईपीएल 2023 में अभी तक 422 रन बनाये है। 

Also Read: किस्से क्रिकेट के

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 182 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कैमरून ग्रीन ने बनाये। उन्होंने 23 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद 41 रन की पारी खेली। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेली। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 66 (38) रन की साझेदारी की। वहीं तिलक वर्मा ने 22 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 26 रन बनाये। अंत में नेहल वढेरा ने तेजी से 12 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 23 रन का योगदान दिया। लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने चटकाए। उनके अलावा 3 विकेट यश ठाकुर के खाते में गए। एक विकेट मोहसिन खान भी लेने में सफल रहे। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें