Cameron Green Viral Video: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (AUS vs BAN 1st Test) डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है जहां मुकाबले के तीसरे दिन कैमरून ग्रीन (Cameron Green) किस्मत के घोड़े पर सवार दिखे। किस्मत उन पर इस कदर मेहरबान थी कि एक बॉल उनके स्टंप्स पर लगा, लेकिन बेल्स नहीं गिरे और ऊपर से उन्हें मुफ्त का चौका भी मिल गया।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना ऑस्ट्रेलिया की दूसरी इनिंग के 31वें ओवर में घटी। बांग्लादेश के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ तस्कीन अहमद डालने आए थे जिन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर कैमरून ग्रीन को फंसाया। उन्होंने ये गेंद ऑफ स्टंप के बाहर से अंदर की ओर आती हुई लेंथ पर फेंकी थी जिसे कैमरून ग्रीन ठीक से खेल नहीं पाए।

ग्रीन ने कम फुटवर्क के साथ गेंद को खेलने की कोशिश की और बल्ले का मोटा इनसाइड एज बॉल पर लगा। इसके बाद जो हुआ वो ग्रीन के लिए करिश्मे से कम नहीं था। वो बॉल स्टंप्स से टकराया और बेल्स ही नहीं गिरे। इसके ऊपर से वो बॉल गोली की तरह भागते हुए सीधा बाउंड्री के बाहर चला गया। घटना के रिप्ले में भी इसकी पुष्टि हुई।

यानी एक तरफ कैमरून ग्रीन आउट होने से बच गए और उन्हें मुफ्त का चौका भी मिल गया। अगर किस्मत उन पर मेहरबान नहीं होती तो वो 12 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट जाते। तीसरे दिन के खेल के अंत तक उन्होंने 86 गेंदों का सामना करके नाबाद 43 रन बनाए हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: डार्विन टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 161 रन जोड़े हैं। इससे पहले वो अपनी पहली पारी में 198 रनों पर ऑल आउट हुए थे। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 426 रन बनाए थे। यानी वो ऑस्ट्रेलिया से अभी भी 67 रन आगे हैं। बताते चलें कि चौथे दिन के खेल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरून ग्रीन (86 गेंदों पर नाबाद 43 रन) और एलेक्स कैरी (50 गेंदों पर नाबाद 19 रन) की जोड़ी करेगी।

ऐसी है दोनों टीमें

बांग्लादेश (प्लेइंग XI): शादमान इस्लाम, तंज़िद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), लिटन दास (विकेटकीपर), मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, इबादोत हुसैन।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): जेक वेदारल्ड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार