ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। आरसीबी ने ट्रेड के जरिए ग्रीन को 17.50 करोड़ में मुंबई इंडियंस से लिया है। इस डील के साथ ही ग्रीन ना सिर्फ आरसीबी के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं बल्कि वो आईपीएल के अब तक के सबसे महंगे ट्रेड किए गए खिलाड़ी भी बन गए हैं।

Advertisement

मुंबई ने पिछले सीजन की नीलामी में ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। वो उस सीज़न में सबसे महंगी खरीदारी में से एक था। हालांकि, ग्रीन अपनी कीमत के साथ इंसाफ करने में असफल रहे थे और आईपीएल 2023 में 9.50 की इकॉनमी से 6 विकेट लेने के साथ ही बल्ले से 452 रन बनाए थे। अब जब वो आरसीबी के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं तो उनसे फैंस को काफी उम्मीदें होंगी।

 
Advertisement

ग्रीन के ट्रेड से पहले आरसीबी के सबसे महंगे खिलाड़ी विराट कोहली थे। विराट कोहली को 2018 आईपीएल सीजन से पहले 17 करोड़ की भारी भरकम कीमत में रिटेन किया गया था लेकिन अब विराट की सैलरी 15 करोड़ है। ऐसे में अब ग्रीन आरसीबी के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। मौजूदा आरसीबी की टीम पर गौर करें तो ग्रीन और विराट कोहली के बाद ग्लेन मैक्सवेल सबसे महंगे खिलाड़ी हैं जिनकी 11 करोड़ सैलरी है।

उसके बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस का नंबर आता है जिन्हें 7 करोड़ की रकम में रिटेन किया गया है। आरसीबी ने 10 खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद अपने पर्स में कुल 40.75 करोड़ रुपये इकट्ठे कर लिए थे लेकिन ग्रीन को खरीदने के बाद आरसीबी के पास भरने के लिए अब 6 और स्लॉट होंगे।

आरसीबी द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची: वानिंदु हसरंगा, फिन एलन, केदार जाधव, हर्षल पटेल, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, वेन पार्नेल, सोनू यादव, अविनाश सिंह और सिद्दार्थ कौल।

Also Read: Live Score

Advertisement

आईपीएल 2024 के लिए आरसीबी की टीम: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, मनोज भंडागे, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, आकाश दीप, अविनाश सिंह, मोहम्मद सिराज, राजन कुमार, हिमांशु शर्मा, कर्ण शर्मा, विजयकुमार वैश्य।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार