भारत के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से ठीक 48 घंटे पहले ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लगा है। तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच 19 अक्टूबर से शुरू होना है और उससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं। ये ऑलराउंडर पिछले कुच समय से साइड में हल्की चोट से जूझ रहा है जिसके चलते अब वो पूरी सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं है।

Advertisement

ग्रीन की अचानक लगी चोट गंभीर होने की आशंका है और उनको लगी ये चोट मार्नस लाबुशेन के लिए एक और मौका बनकर आई है क्योंकि लाबुशेन को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल कर लिया गया है। लाबुशेन, जो अभी एडिलेड में शेफील्ड शील्ड में खेल रहे हैं, के शनिवार को पर्थ जाकर पहले मैच से पहले टीम में शामिल होने की उम्मीद है।

Advertisement

ग्रीन तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्हें भारत सीरीज से बाहर होना पड़ा है। इससे पहले, एडम ज़ैम्पा और जोश इंग्लिस भी अलग-अलग कारणों से बाहर हो गए थे। ज़ैम्पा पैटरनिटी कारणों से बाहर हैं, जबकि इंग्लिस पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव से उबर रहे हैं। पहले वनडे के लिए मैथ्यू कुहनेमैन और जोश फिलिप को टीम में शामिल किया गया है।

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है- 

Also Read: LIVE Cricket Score

मिचेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, मार्नस लाबुशेन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), मैथ्यू कुहनेमन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप (विकेट कीपर), मैट रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार