इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पहला एलिमिनेटर मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बुधवार (24 मई) को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे मुंबई इंडियंस के उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो एलिमिनेटर मैच में अपने शानदार प्रदर्शन से लखनऊ सुपर जायंट्स की दुनिया हिला सकते हैं। यह खिलाड़ी अपने दम पर मुंबई इंडियंस को मैच जीता सकते हैं। इन तीनों ही खिलाड़ियों को आप अपनी फैंटेसी टीम में शामिल कर सकते हैं।

Advertisement

कैमरून ग्रीन (Cameron Green)

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर आईपीएल ऑक्शन में बड़ी बोली लगाई थी। एमआई ने ग्रीन को 17.5 करोड़ रुपये में खरीदा था और इस हरफनमौला खिलाड़ी ने भी अपनी टीम को निराश नहीं किया।

कैमरून ग्रीन ने आईपीएल 2023 में 14 इनिंग में 54.42 की औसत और 159.41 की स्ट्राइक रेट से कुल 381 रन बना चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में ग्रीन ने शतक भी ठोका। ऐसे में यह खिलाड़ी एलिमिनेटर मैच में भी अपनी बैटिंग से तबाही मचा सकता है। बता दें कि कैमरून ग्रीन गेंदबाज़ी की कला भी जानते हैं और वह सीजन में 6 विकेट झटक चुके हैं। ऐसे में ग्रीन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बड़ी समस्या होंगे। 

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)

मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव अपनी रेड हॉट फॉर्म में हैं। SKY आईपीएल 2023 में अब तक मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। सूर्या ने 14 पारियों में 185.14 की स्ट्राइक रेट से कुल 511 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बैट से 4 अर्धशतक और एक शतकीय पारी निकली है।

Advertisement

चेपॉक के मैदान पर अगर सूर्यकुमार यादव का बल्ला रन उगलता है तो ऐसे में सुपर जायंट्स की परेशानियां सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी।

पीयूष चावला (Piyush Chawla)

मुंबई इंडियंस के सबसे अनुभवी गेंदबाज़ पीयूष चावला मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। चेपॉक के मैदान पर स्पिन गेंदबाज़ों को खूब मदद मिलती है और ऐसे में पीयूष चावला कहर बनकर विपक्षी टीम पर बरस सकते हैं। 

Advertisement

आईपीएल 2023 में पीयूष चावला ने 14 मैचों में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा 20 विकेट झटके हैं। एलिमिनेटर मैच में वह अपनी फिरकी के दम पर मैच पलट सकते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार