आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला बुधवार (20 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाज़ों ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Advertisement

कैमरून ग्रीन ने तो एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मैच का रुख ही बदल दिया। मुंबई की पारी के तीसरे ओवर में सबसे पहले ग्रीन ने खतरनाक बल्लेबाज रयान रिकल्टन को मनीष पांडे के हाथों कैच आउट करवाया और इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने नमन धीर को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करवाकर अपनी टीम को मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। उनके इन विकेटों का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस अंकतालिका में 12 मैचों में 8 अंकों के साथ 9वें पायदान है और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स 12 मैचों में 11 अंकों के साथ 8वें पायदान है और टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हार हाल में जीत आवश्यक है।

टीमें इस मैच के लिए
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग XI): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: फिन एलन, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी।

Also Read: LIVE Cricket Score

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: शार्दुल ठाकुर, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, अल्लाह गजनफर।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार