इंग्लैंड के खिंलाफ पाच मैचों की सीरीज़ के चौथे टेस्ट मैच में भारत के सामने कड़ी चुनौती होने वाली है क्योंकि युवा भारतीय टीम को सीरीज बराबर करने के लिए इतिहास को भी बदलना पड़ेगा। सीरीज़ अधर में लटकी होने के कारण, मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले इस मुकाबले में भारत के पास जीत के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।

Advertisement

भारत ने मौजूदा सीरीज के दूसरे मैच में बर्मिंघम में ऐतिहासिक 336 रनों की जीत हासिल की थी। ये एक ऐसा मैदान था जहां उन्होंने पहले कभी कोई टेस्ट नहीं जीता था और अब कुछ ऐसी ही कहानी मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की भी है। भारतीय टीम इस मैदान पर भी अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है ऐसे में शुभमन गिल की टीम के सामने काफी बड़ी चुनौती है।

Advertisement

क्या मैनचेस्टर में इतिहास भारत के पक्ष में बोलता है?

अगर इस मैदान पर भारतीय टीम के इतिहास के बारे में बात करें तो उन्होंने 1936 में अपनी पहली उपस्थिति के बाद से बर्मिंघम में कभी कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है। ऐसे में ये शुभमन गिल की टीम के लिए एक चिंता का विषय होगा। पिछली बार जब वो यहां खेले थे, तो उन्हें एक पारी और 54 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था। 1952 में पारी और 207 रनों से मिली हार के बाद ये मैनचेस्टर में उनकी सबसे बुरी हार थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

दूसरी ओर, इंग्लैंड पिछले 25 सालों से ओल्ड ट्रैफर्ड में दबदबा बनाए हुए है। इस मैदान पर अपने पिछले 20 मैचों में, उन्होंने 14 जीते हैं, केवल दो हारे हैं और चार ड्रॉ रहे हैं। मैनचेस्टर में उनके सबसे हालिया मैच में उन्होंने साउथ अफ्रीका को एक पारी और 85 रनों से हराया था। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय टीम इतिहास को बदलकर सीरीज 2-2 से बराबर कर पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार