जेम्स एंडरसन सुर्खियों में हैं। पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी की बेजान पिच पर खेले गए टेस्ट मैच में एंडरसन ने कुल 46 ओवर फेंककर 5 विकेट झटके। उम्र के इस पड़ाव पर जेम्स एंडरसन और भी ज्यादा घातक गेंदबाज बनकर उभरे हैं। 40 साल के जेम्स एंडरसन के बारे में कहा जाता था कि ये गेंदबाज केवल क्लाउड में या फिर इंग्लिश कंडिशन में विकेट लेने की काबिलियत रखता है। हालांकि, जेम्स एंडरसन ने इस बात को पूरी तरह से गलत साबित करके एशियाई पिचों पर भी अपना जलवा बिखेरा।

Advertisement

भारत में जेम्स एंडरसन ने 13 मैच खेले जिसमें उनके खाते में 34 विकेट आए इसके अलावा श्रीलंका में भी उन्होंने 7 मैचों में 18 विकेट झटके हैं। पिछले 10 सालों में जेम्स एंडरसन के प्रदर्शन पर नजर डालें तो पाएंगे कि साल दर साल जेम्स एंडरसन पहली की तुलना में और ज्यादा बेहतर होते जा रहे हैं।

Advertisement

जेम्स एंडरसन की तुलना ओल्ड वाइन से भी की जा रही है। जेम्स एंडरसन ऐसी शराब जो जितनी पुरानी हो रही है उतनी ही ज्यादा बेहतर हो रही है। जेम्स एंडरसन के टेस्ट करियर की बात करें तो 40 साल के इस गेंदबाज ने 176 टेस्ट मैचों में 261.15 की औसत से कुल 672 विकेट झटके हैं। 

जेम्स एंडरसन केवल टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं ऐसे में इस बात की संभावना है कि शायद एंडरसन श्रीलंकाई गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के 800 टेस्ट विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ दें। हालांकि, ऐसा करना जेम्स एंडरसन के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहना वाला। मुरली से 128 टेस्ट विकेट दूर जेम्स एंडरसन को ऐसा करने के लिए कम से कम 4 साल टेस्ट क्रिकेट और खेलना पड़ेगा।

जेम्स एंडरसन की फिटनेस को देखते हुए इस बात की संभावना बन रही है कि शायद एंडरसन ऐसा करने में कामयाब हो जाएं। फिलहाल जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में विकेटों के मामले में मुथैया मुरलीधरन और शेन वॉर्न के बाद तीसरे नंबर पर है। शेन वॉर्न के नाम 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार