रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। आरबीसी को आठ मुकाबलों में से सात में हार का मुंह देखना पड़ा है। फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली टीम फिलाह पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे दसवें नंबर पर हैं। 2 पॉइंट के साथ आरसीबी का नेट रनरेट -1.046 है। 

Advertisement

अपने खराब प्रदर्शन के बावजूद आरसीबी के लिए अभी भी टॉप चार में पहुंचने का मौका है। आइए बताते हैं केसे?

 
Advertisement

टॉप 4 में कैसे आ सकती है आरसीबी?

आरसीबी अगर अपने बाकी बचे छह मुकाबले जीत लेती है और साथ में अपना नेट रनरेट बेहतर करती है तो उसके पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका होगा। सभी छह मुकाबले जीतकर उसके 14 पॉइंट हो जाएंगे, ऐसे में अगर दूसरी टीमों के रिजल्ट उनके पक्ष में आते हैं तो आरसीबी के लिए यह पॉइंट शायद काफी हों।

आरसीबी का अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है, जिसमें उसे जीत हासिल करनी होगी। वहीं उम्मीद करनी होगी की टॉप 3 में काबिज राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइजर्स औऱ सनराइजर्स हैदराबाद अपने बाकी बचे मुकाबलों में से ज्यादातर जीतें। आरसीबी को अपने बाकी बचे मैच हैदराबाद, गुजरात टाइटंस (दो मैच), पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने हैं। 
आरसीबी टॉप 3 में कैसे पहुंच सकती है?

हालांकि आरसीबी का टॉप 3 में पहुंचना असंभव सा लगता है, लेकिन ऐसा भी हो सकता है। अगर टॉप 3 टीमें अपनी बाकी बचे मुकाबलों में से सिर्फ एक-दो मैच जीते और बाकी में करारी हार मिले। 

Advertisement

अगर हैदराबाद से हारी तो क्या होगा?

Also Read: Live Score

अगर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी को हार भी मिलती है तो उसके पास अधिकतम 12 पॉइंट जोड़ने का मौका होगा। अगर दूसरे रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक रहे थे यह पॉइंट भी आरसीबी के लिए काफी साबित हो सकते हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार