इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत होने में 10 दिन से भी कम का समय बचा है और सभी टीमों ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। पिछली बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने भी टाइटल डिफेंड करने की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, क्या उनकी टीम इस बार खिताब का बचाव कर पाएगी, ये एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब एबी डी विलियर्स ने देने की कोशिश की है।

Advertisement

डी विलियर्स का मानना ​​है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) इस साल अपने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के खिताब को बचा सकती है और लगातार दूसरे सीज़न में टूर्नामेंट जीत सकती है। आरसीबी ने पिछले साल 18 साल में पहली बार आईपीएल जीता था और डी विलियर्स के अनुसार, टीम अब सिर्फ़ विराट कोहली पर निर्भर नहीं है। उन्होंने कहा कि आरसीबी की टीम लड़ाकों से भरी है।

Advertisement

जियो स्टार से बात करते हुए डी विलियर्स ने कहा, "विराट ये महसूस कर सकते हैं, उन्हें ये एहसास हो सकता है कि अब सिर्फ़ वही अकेले टीम का बोझ नहीं उठा रहे हैं। उनके आस-पास लड़ाकों की एक टीम है, जो सभी ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मुझे लगता है कि वो अभी बहुत अच्छी स्थिति में हैं। ये लगभग वही टीम है, उन्हें ज़्यादा बदलाव नहीं करने पड़े और उनके पास ये मानने का अच्छा कारण है कि वो आने वाले सीज़न में एक बार फिर से आखिर तक जा सकते हैं।"

डी विलियर्स ने आगे बोलते हुए कहा, "आपको याद होगा कि वो (कोहली) ड्रेसिंग रूम में अक्सर इस बारे में बात करते थे, 'अगर हम एक जीत सकते हैं, तो हम जल्दी ही दो, तीन, चार भी जीतेंगे।' मुझे इस पर पूरा भरोसा है। मुझे लगता है कि आरसीबी अब उस ज़ोन में है जहां वो लगातार जीत हासिल कर सकते हैं। विराट कोहली की काम करने की लगन मेरे जीवन में देखी गई सबसे बेहतरीन है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि विराट कोहली आईपीएल के जरिए मैदान में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वो जनवरी में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ में खेलते दिखे थे। टेस्ट और टी-20I से संन्यास लेने के बाद, कोहली के मैच खेलने के मौके काफ़ी कम हो गए हैं और प्रशंसक 28 मार्च को सीज़न के पहले मैच में उन्हें मैदान पर देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार