नई दिल्ली, 26 मार्च| भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने कहा है कि बीसीसीआई को महिला आईपीएल आयोजित करने के लिए हमेशा का इंतजार नहीं करना चाहिए। उनका मानना है कि महिला आईपीएल की शुरुआत 2021 से कर देनी चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि महिला आईपीएल का स्तर पुरुष आईपीएल की अपेक्षा कम स्तर का होगा।

Advertisement

ईएसपीएनक्रिकइंफो ने मिताली से हवाले से लिखा, "मुझे निजी तौर पर लगता है कि उन्हें महिला आईपीएल अगले साल से शुरू कर देना चाहिए, चाहे वो छोटे स्तर पर और कुछ बदले हुए नियमों के साथ ही क्यों न हो जैसे कि पहले संस्करण में पांच या छह विदेशी खिलाड़ियों को खेलाने की छूट हो जो पुरुष आईपीएल में चार तक सीमित है।"

Advertisement

बीसीसीआई ने बीते दो साल महिला आईपीएल के प्रदर्शनी मैच जरूर आयोजित किए हैं लेकिन कहा है कि फुल महिला आईपीएल के लिए समय लगेगा। इस साल होने वाले महिला टी-20 चैलैंज में कुल सात मैच खेले जाएंगे।

हालांकि इस समय कोरोनावायरस के कारण आईपीएल होने की संभावना बेहद कम है।

मिताली ने माना कि भारत के पास इस समय खिलाड़ियों की ज्यादा तादाद नहीं है, लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि मौजूदा फ्रेंचाइजियां टीम खरीद सकती हैं।

मिताली ने कहा, "मैं मानती हूं कि हमारे पास घरेलू खिलाड़ियों का ज्यादा पूल नहीं है, लेकिन उपाय यह हो सकता है कि मौजूदा फ्रेंचाइजियां टीम बनाए। अगर पांच या छह फ्रेंचाइजियां ही शुरुआत करती हैं तो भी अच्छा होगा क्योंकि किसी भी स्थिति में, बीसीसीआई चैलेंजर टूर्नामेंट में चार टीमें रखेगी।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार