कप्तान धोनी ने लिया अभ्यास सत्र में हिस्सा, खेल सकते हैं पहला टेस्ट

Updated: Tue, Jan 27 2015 05:19 IST

नई दिल्ली, 07 दिसम्बर (हि.स.)। दाएं अंगूठे की चोट से उबर रहे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को एडिलेड ओवल मैदान पर जम कर अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान वह पूरी तरह सहज दिखे और ऐसे में यह संभावना है कि वह नौ दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं।

इससे पहले चोट के कारण धोनी को टीम से बाहर रखने का फैसला लिया गया था। पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की कमान विराट कोहली को सौंपी गई थी।

धोनी शुक्रवार को ही टीम से जुड़े और एक दिन के आराम के बाद अभ्यास के लिए उतरे। उन्होंने तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और वरुण एरन की गेंदों पर अभ्यास किया।शर्मा और एरन भी अच्छी लय में दिखे और उन्होंने कई मौकों पर बल्लेबाज शिखर धवन, मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा को अपनी गेंदों से छकाया।

ऑफ स्पिन गेंदबाद रविचंद्रन अश्विन और कर्ण शर्मा ने भी जम कर पसीना बहाया।

हिन्दुस्थान समाचार/नीरज/गोविन्द

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें