इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 31 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगा। इस सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 2 अक्टूबर को 14 सदस्य टीम की घोषणा कर दी है। इन सीमित ओवरों की सीरीज के लिए कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) की टीम में वापसी हुई है। 

बटलर पिंडली की चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल के बाद से नहीं खेले है। जोस बटलर की अनुपस्थिति में, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज की कप्तानी फिल सॉल्ट को और वनडे सीरीज की कप्तानी हैरी ब्रूक को दी गयी। ब्रूक को वेस्टइंडीज दौरे पर खेली जानें वाली वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए आराम दिया गया है। 

वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए यॉर्कशायर के लेग स्पिनर जाफर चौहान को पहली बार इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा जॉन टर्नर और डैन मूसली को भी पहली बार टीम में जगह दी गयी है। ईसीबी ने एक मीडिया बयान में कहा, "यॉर्कशायर के लेग स्पिनर जाफर चौहान ने अपना पहला इंग्लैंड मेंस कॉल-अप हासिल किया और इंग्लैंड मेंस टीम में चुने जाने वाले दक्षिण एशियाई क्रिकेट अकादमी के पहले ग्रेजुएट बन गए।"

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, जाफर चौहान, सैम करन, विल जैक, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, डैन मूसली, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, रीस टॉपले, जॉन टर्नर।

वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड का पूरा शेड्यूल 

पहला वनडे- 31 अक्टूबर, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ, सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम

दूसरा वनडे- 2 नवंबर, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ, सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम

तीसरा वनडे- 6 नवंबर, ब्रिजटाउन, बारबाडोस, केंसिंग्टन ओवल

पहला T20I इंटरनेशनल मैच- 9 नवंबर, ब्रिजटाउन, बारबाडोस, केंसिंग्टन ओवल

दूसरा T20I: रविवार 10 नवंबर, ब्रिजटाउन, बारबाडोस, केंसिंग्टन ओवल

तीसरा T20I: गुरुवार 14 नवंबर, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया, डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम

चौथा T20I: शनिवार 16 नवंबर, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया, डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम

पांचवां T20I: रविवार 17 नवंबर, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया, डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार