भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि हमने पिछले दिनों टीम में कुछ बदलाव किए हैं, जिससे टीम में ऐसे बल्लेबाज आ सकें जो एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। टी20 में विश्व की नंबर-2 टीम भारत ऐसे खिलाड़ियों को शामिल करने की कोशिश कर रहा है, जिससे टीम में ऐसे बल्लेबाज आएं जो एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं।

Advertisement

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट सीरीज में उम्दा प्रदर्शन किया है। इसके अलावा टीम इंडिया ने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को शामिल किया है, जबकि स्पिन ऑलराउंडर राहुल तेवतिया को लिया है जो कुछ बड़े शॉट्स खेल सकते हैं।

Advertisement

कोहली ने गुरुवार को मीडिया से कहा, "अतीत में हमने एक खास तरह के पैटर्न के साथ खेला है, लेकिन हमें कोई ऐसा बड़ा टूर्नामेंट नहीं मिला है जहां हम इस पर काम कर सकें। लेकिन आप देखेंगे कि हमने ऐसी टीम चुनी है, जिसमें हमने ऐसे खिलाड़ियों को लिया है, जो बल्ले से एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "हमें इन बेसेस को पूरा करने की जरूरत है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विश्व कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों में ये खिलाड़ी किस तरह खेलते हैं।"

 

कप्तान ने कहा, "हमने ऐसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है, जिससे हमारी बल्लेबाजी अधिक मजबूत हो सके। हमें ऐसी टीम बनने की जरूरत है जो फ्री क्रिकेट खेले और किसी मजबूती पर दबाव नहीं रहे। हमें एक ऐसे बल्लेबाजी की जरूरत थी जो पूरे ओवर खेल बड़ा स्कोर खड़ा कर सके।"

उन्होंने कहा, "हमारे टीम में काफी विस्फोटक खिलाड़ी हैं जो 2-3 विकेट गिरने के बाद भी मैच का रुख मोड़ सकते हैं। जब हम टीम का चयन कर रहे थे तो हमारे दिमाग में यही चल रहा था।"

Advertisement

कोहली के नेतृत्व में भारत को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-1 से जीत मिली थी और अब कोहली की सेना शुक्रवार से पांच मैचों की टी20 सीरीज में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

कोहली ने कहा, "इस बार आप देखेंगे कि खिलाड़ी फ्री रहेंगे और खुल कर पारी खेलेंगे। मैं एक सकारात्मक टीम देख रहा हूं।"

भारतीय कप्तान ने साथ ही यह भी कहा कि यह टीम लगभग वही टीम है जो इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले टी20 विश्व कप में रहेगी।

Advertisement

कोहली ने कहा, "मेरा मानना है कि रवींद्र जडेजा को छोड़ दें तो यह टीम लगभग एक संतुलित टीम है और जडेजा भी टीम में शामिल होंगे, जब वह फिट हो जाएंगे।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार