18 सितंबर। 3 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें बुधवार को यहां आईएस बिंद्रा स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी-20 मैच में बढ़त लेने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

Advertisement

दोनों टीमों के बीच धर्मशाला में रविवार को पहला मैच एक भी गेंद फेंके बिना ही रद्द हो गया था। भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे के शानदार समापन के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है। भारत ने वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट, वनडे और टी-20 में क्लीन स्वीप किया था।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के नए कप्तान क्विंटन डी कॉक के नेतृत्व में उतर रही है और उसकी कोशिश एक नई शुरूआत की जहां वह अपनी पुरानी गलतियों को सुधार कर नई और बेहतर टीम बन सके। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम के खिलाफ अफ्रीकी टीम क्या गुल खिलाती है। 

साउथ अफ्रीकी टीम ने भी अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया है और खिलाड़ियों ने काफी पसीना भी बहाया है। साउथ अफ्रीकी अभ्यास सत्र के दौरान एक अनोखा नजारा भी देखने को मिला जब कप्तान क्विंटन डी कॉक खुद की कुर्सी उठाकर लाते हुए नजर आए।

दरअसल प्रैक्टिस के दौरान क्विंटन डी कॉक अंतरिम कोच बनाए गए टीम निदेशक इनोक एनक्वे से कुछ बातों पर बात करना चाहते थे। इसलिए क्विटंन डीकॉक ने आस- पास को स्टाफ को ना देखकर खुद ही अपनी कुर्सी उठा ली और इनोक एनक्वे के समीप जाकर बैठ गए। क्विटंन डीकॉक के इस व्यवहार ने यकिनन हर किसी का दिल जीत लिया।

गौरतलब है कि टी- 20 सीरीज को लेकर क्विटंन डीकॉक ने कहा कि कोहली और रबाडा के बीच जो मुकाबला होगा वो काफी दिलचस्प और देखने वाला होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार