IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar 12 Lakh) पर सोमवार (7 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमयिर लीग 2025 के मुकाबले स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। बता दें कि आऱसीबी का आईपीएल 2025 में स्लो ओवर रेट का पहला अपराध है। 

Advertisement

बता दें कि इस सीजन टीम की कमान संभालने वाले पाटीदार की अगुआई में आरसीबी ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने अभी तक चार मुकाबलों में तीन जीत हासिल की है। बल्लेबाजी में भी पाटीदार का प्रदर्शन शानदार रहा है, उन्होंने 4 पारियों मे 161 रन बनाए हैं और टीम के टॉप स्कोरर विराट कोहली से रन मामले में सिर्फ तीन रन पीछे है। इस सीजन अभी तक वह दो बार प्लेयर ऑफ द मैच भी बन चुके हैं। 

Advertisement

आरसीबी ने इस मुकाबले में मुंबई को रोमांचक मुकाबले में 12 रन से हराया। यह 10 साल बाद है जब वानखेड़े स्टेडियम मे मुंबई ने जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आऱसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। जिसमें विराट कोहली ने 42 गेंदों में 67 रन, रजत पाटीदार ने 32 गेंदों में 64 रन की धमाकेदार पारी खेली। 

इसके जवाब में मुंबई की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन ही बना पाई। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 56 रन और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों मे5 42 रन बनाए। 

पाटीदार से पहले मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या, राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग और लखनऊ सुपर जायंट्स के ऋषभ पंत पर कप्तानी करते हुए स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लग चुका है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार