भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद धीमी ओवर गति के लिए कटे दो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक को लेकर निराशा व्यक्त की है।

Advertisement

कोहली ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "एक टीम के रूप में हमें इस बात से निराशा हुई कि हमने दो अंक गंवाए क्योंकि यह ऐसा कारण है जो हमारे हाथ में नहीं है। हम दो ओवर पीछे रह गए लेकिन हमने दूसरी पारी में कुछ ओवर जल्द ही फेंके।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "छोटी सी चीजें हैं जहां हमें 10-15 सेकेंड बचाने हैं जो काफी मायने रखते हैं और हमने दूसरी पारी में ऐसा ही अभ्यास किया था। यह अंक काफी मायने रखते हैं।"

भारत और इंग्लैंड के धीमी ओवर गति को लेकर दो अंक कटने के अलावा दोनों टीमों पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया।

 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार