सिडनी, 2 जनवरी (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने उन खबरों को हास्यास्पद बताया है, जिनमें उन्हें भविष्य के टेस्ट कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है। कमिंस ने मौजूदा कप्तान टिम पेन की तारीफ करते हुए कहा कि वह इस समय शानदार काम कर रहे हैं। 

Advertisement

कमिंस ने भारत के साथ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने दूसरी पारी में 27 रन देकर छह विकेट हासिल किए थे जो कि करियर की उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। इसके अलावा उन्होंने बल्ले से भी शानदार 63 रन बनाए थे। 

Advertisement

मेलबर्न में हार के बाद शेन वॉर्न जैसे दिग्गज ने कमिंस की तारीफ करते हुए उन्हें भविष्य का कप्तान बताया था। 

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने कमिंस के हवाले से लिखा, " मुझे लगता है कि इस समय ऐसी बाते करना हास्यस्पद है। हमारे पास पेन हैं जो इस समय शानदार काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि उन्हें लंबे समय तक ऐसा करना है।"

कमिंस ने तीसरे टेस्ट मैच में 99 रन देकर कुल नौ विकेट लिए थे। अपने इस प्रदर्शन की बदौलत कमिंस आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 

उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि गेंदबाजी और जिस क्रम पर भी बल्लेबाजी करूं मै काफी व्यस्त हूं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि इस समय में कप्तानी के लिए उपयुक्त हूं।" 

Advertisement

कमिंस ने हालांकि इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया कि तेज गेंदबाज कप्तान नहीं बन सकते हैं। 

उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि जोश हैजलवुड जैसे खिलाड़ी इस समय शानदार तरीके से उपकप्तानी की भूमिका निभा रहे हैं। जब भी वह मैदान में होते हैं तो हमेशा खेल के बारे में ही सोचते हैं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार