वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर कार्लोस ब्रैथवेट एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं लेकिन इस बार वो जिस वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं वो वजह उनके फैंस के लिए अच्छी नहीं है। दरअसल, 33 वर्षीय कैरेबियाई ऑलराउंडर ने बर्मिंघम डिस्ट्रिक्ट प्रीमियर लीग में अपना डेब्यू किया लेकिन उनका ये डेब्यू किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा।

Advertisement

वेस्टइंडीज को लगातार चार छक्के लगाकर टी-20 वर्ल्ड कप जितवाने वाले कार्लोस ब्रैथवेट इस डेब्यू मैच में पहली ही बॉल पर गोल्डन डक पर आउट हो गए। इसके साथ ही वो गेंदबाज़ी में भी विकेट लेने में असफल रहे। इतना गम कम था कि इस मैच के दौरान उनकी कार भी चोरी हो गई और इस बुरी खबर की जानकारी खुद ब्रैथवेट ने ट्वीट करके दी है।

Advertisement

कार्लोस ब्रैथवेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके बताया, 'कल क्या दिन था। छह महीने की चोट के बाद पहली बार किसी मैच में गेंदबाजी की। बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में पहली गेंद पर आउट हो गया और ऊपर से मेरी कार भी चोरी हो गई। लेकिन क्या आप जानते हैं, आज सुबह उठा, सूरज चमक रहा है और धन्यवाद दे रहा हूं।'

आपको बता दें कि ब्रैथवेट कभी फॉर्म तो कभी इंजरी की वजह से परेशान रहे हैैं और यही कारण है कि वो वेस्टइंडीज की टीम से भी अंदर-बाहर चल रहे हैं। लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले कार्लोस ब्रैथवेट ने वेस्टइंडीज के लिए 3 टेस्ट, 44 वनडे और 41 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। बारबाडोस में जन्में ब्रैथवेट 2011 में अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार