24 जून। मुजीब उर रहमान ने खतरनाक दिख रहे लिटन दास को हसमतुल्लाह शाहिदी के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया है। लिटन दास ने 17गेंद पर 16 रन बनाए जिसमें उन्होंने 2 चौके जड़े।
Advertisement
आपको बता दें कि कैच को लेकर विवाद खड़ा हुआ कि हसमतुल्लाह शाहिदी ने कैच को सही तरह से पकड़ा है या नहीं। टीवी अंपायर ने बार - बार रिप्ले देखने के बाद फैसला लिया कि लिटन दास आउट है। लिटन दास जब पवेलियन लौट रहे थे तो नाखुश नजर आ रहे थे।
Advertisement
बांग्लादेश का पहला विकेट 23 रन पर गिरा है।
गौरतलब है कि अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। अफगानिस्तान की टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर है तो वहीं बांग्लादेश के लिए यह मैच जीतना काफी अहम है।