श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और स्टार ऑलराउंडर चमारी अट्टापट्टू (Chamari Athapaththu) ने बुधवार (17 अप्रैल) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पोटचेफस्ट्रूम में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी वनडे में तूफानी विजयी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम के लिए अट्टापट्टू ने 139 गेंदों में 26 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 195 रन की पारी खेली। उन्होंने 134 रन सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए ही बनाए। 

 
Advertisement

तोड़ा कई दिग्गजों का रिकॉर्ड

Advertisement

वनडे इतिहास (महिला/पुरुष) में सफल रनचेज में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने के मामले में अट्टापट्टू दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस लिस्ट में उन्होंने शेन वॉटसन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में रनचेज में नाबाद 185 रन बनाए थे। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 183 रन और विराट कोहली ने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन की पारी खेली थी।

अट्टापट्टू ने महिला वऩडे क्रिकेट में रनचेज में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।  

तीसरी सबसे बड़ी पारी

महिला वऩडे इंटनरेशनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अट्टापट्टू तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। पहले नंबर पर न्यूजीलैंड की एमिला केर हैं, जिन्होंने 2018 में आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 232 रन औऱ ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क ने 1997 में डेनमार्क के खिलाफ नाबाद 229 रन की पारी खेली थी। 

Advertisement

 

महिला वनडे इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट की नाबाद 184 रन की पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 301 रन बनाए।

Advertisement

इसके जवाब में अट्टापट्टू की पारी के दम पर श्रीलंका ने 44.3 ओवर में 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। अट्टापट्टू के अलावा नीलाक्षिका सिल्वा ने नाबाद 50 रन बनाए। बता दें कि महिला वनडे इतिहास में पहली बार हुआ है जब टीम ने 300 या उससे ज्यादा का रनचेज करते हुए जीत हासिल की है। 

Also Read: Live Score

इस जीत के साथ श्रीलंका ने तीन मुकाबलों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म की। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार