Chamika Karunaratne Nagin Dance: दसुन शनाका (Dasun Shanaka) की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम ने करो या मरो मुकाबले में बांग्लादेश को 2 विकेट से हराकर एशिया कप 2022 के सुपर 4 राउंड में अपनी जगह बना ली है। अफगानिस्तान और भारत के बाद सुपर 4 में पहुंचने वाली श्रीलंका तीसरी टीम बनी है। वहीं बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट से बाहर होकर वापस अपने वतन लौटेगी।

Advertisement

चिर-प्रतिद्वंदी बांग्लादेश के खिलाफ मिली रोमांचक जीत के बाद श्रीलंका की टीम ने नागिन डांस से सेलिब्रेशन किया। जैसे ही असिथा फर्नांडो ने अपनी टीम के लिए विजयी रन बनाए वैसे ही चमिका करुणारत्ने (Chamika Karunaratne) ने सिर पर हाथ रखकर नागिन डांस का इशारा किया। वह विकेट लेने के दौरान भी नागिन डांस का इशारा करते हुए दिखाई दिए।

Advertisement

करुणारत्ने के नागिन डांस की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

बता दें कि साल 2018 में खेली गई निदहास ट्रॉफी के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच गर्मागर्मी देखने को मिली थी। बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने उस ट्राई सीरीज में नागिन डांस कर विकेट और जीत का जश्न मनाने का सिलसिला शुरू किया था। बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने श्रीलंका के निदास ट्रॉफी से बाहर होने के बाद नागिन डांस से जश्न मनाया था।

बांग्लादेश के खिलाफ इस मुकाबले में करुणारत्ने ने गेंदबाजी में दो विकेट हासिल किए और बल्लेबाजी में अहम 16 रन बनाए। 

Also Read: Asia Cup 2022 Scorecard

Advertisement

गौरतलब है कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 183 रन का बड़ा स्कोर बनाया। इसके जवाब में श्रीलंका ने कुसल मेंडिस और दसुन शनाका पारियों के दम पर जीत हासिल की। मेंडिस ने 37 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। वहीं शनाका ने 33 गेंदों मे 45 रन बनाए, जिसमें उन्होंने तीन चौके और दो छक्के जड़े।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार