Afghanistan vs England: ओपनिंग बल्लेबाज इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) के शानदार शतक के दम पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में इंग्लैंड को जीत के लिए 326  रनों का लक्ष्य दिया है। बता दें कि दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो का मैच है।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरूआत खराब रही औऱ 37 रन के कुल स्कोर तक रहमानुल्लाह गुरबाज, सिद्दिकउल्लाह अटल और रहमत शाह आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद इब्राहिम ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 103 रन जोड़े। शाहिदी ने 67 गेंदों में 40 रन बनाए। 

Advertisement

शाहिदी के पवेलियन लौटने के बाद  इब्राहिम ने अज़मतुल्लाह उमरज़ई के साथ पांचवें विकेट के लिए 72 रन और फिर मोहम्मद नबी के साथ छठे विकेट के लिए 111 रन जोड़े। उमरजई ने 31 गेंदों में 41 रन और नबी ने 24 गेंदों में 40 रन बनाए। 

इब्राहित ने अंत तक तक एक छोर संभाले रखा औऱ एतेहासिक शतक जड़ा। इब्राहिम ने 146 गेंदों में 177 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 12 चौके और 8 छक्के जड़े। यह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है। जिसकी बदौलत अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाए। 

इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट, लियाम लिविंगस्टोन ने 2 विकेट, जैमी ओवरटन औऱ आदिल रशीद ने 1-1 विकेट हासिल किया।

टीमें

Advertisement

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार