Champions Trophy 2025 Points Table: न्यूजीलैंड ने सोमवार (24 फरवरी) को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया। 

Advertisement

न्यूजीलैंड ने इस शानदार जीत के साथ ही सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया है। दो मैच में लगातार दो जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम भारत को पछाड़कर ग्रुप ए में पहले नंबर पर पहुंच गई है। कीवी टीम का नेट रनरेट +0.863 हो गया है। इसके अलावा भारत की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच गई है, दो मैच में दो जीत के साथ टीम इंडिया का नेट रनरेट +0.647 है। बांग्लादेश तीसरे और मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान चौथे नंबर पर है, दोनों ही टीमें सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुके हैं। 

Advertisement

ग्रुप बी की सभी चार टीमों ने अभी एक-एक मैच खेला है औऱ सभी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। 1-1 जीत के साथ साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया क्रमश: पहले औऱ दूसरे नंबर पर है। दोनों टीम मंगलवार (25 फरवरी) को भिड़ेंगी। 

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 46,1 ओवर में 5 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। 

रविंद्र औऱ ब्रैसवेल बने जीत के हीरो

माइकल ब्रैसवेल को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने दस ओवरों में सिर्फ 26 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जो चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के किसी भी खिलाड़ी द्वारा किया गया बेस्ट प्रदर्शन है। 

Advertisement

बल्लेबाजी में धमाल मचाया रचिन रविंद्र ने। इस मुकाबले से टीम में वापसी करते हुए रविंद्र ने 105 गेंदों में 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 112 रन की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार