चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में शुक्रवार (29 मई) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 मुकाबले में टॉस को लेकर बड़ा विवाद देखने को मिला। पहली बार में गुजरात टाइटंस टॉस जीत चुकी थी, लेकिन मैच रेफरी की एक गलती के चलते टॉस दोबारा कराया गया।
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे इस अहम मुकाबले से पहले टॉस को लेकर बड़ा ड्रामा देखने को मिला। दरअसल मैच से पहले दोनों कप्तान शुभमन गिल और रियान पराग टॉस के लिए मैदान पर पहुंचे। पहली बार सिक्का उछाला गया तो ऐसा लगा कि गुजरात टाइटंस ने टॉस जीत लिया है। लेकिन तभी मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने कहा कि वह कॉल सुन नहीं पाए हैं, जिसके चलते टॉस को दोबारा कराया जाएगा।
VIDEO:
रेफरी के इस फैसले के बाद मैदान पर कुछ देर के लिए हल्की भ्रम की स्थिति बन गई। फैंस भी इस फैसले से हैरान नजर आए, क्योंकि पहली बार का नतीजा लगभग साफ दिखाई दे रहा था। हालांकि नियमों के तहत रेफरी ने दोबारा टॉस कराने का फैसला लिया।
दूसरी बार हुए टॉस में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने बाजी मार ली और बिना देर किए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुल्लांपुर की इसी पिच पर पिछले मुकाबले में खूब रन बने थे, ऐसे में पहले बल्लेबाजी का फैसला काफी अहम माना जा रहा है।
इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं गुजरात टाइटंस ने एक बदलाव करते हुए कुलवंत खेजरोलिया की जगह साई किशोर को टीम में शामिल किया।
टीमें इस मैच के लिए
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग XI): साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान।
Also Read: LIVE Cricket Score
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश पुंजा, बृजेश शर्मा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।