चरित असलंका (Charith Asalanka)  की कप्तानी वाली श्रीलंका क्रिकेट टीम ने बुधवार (7 अगस्त) कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में भारत को 110 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही श्रीलंकाई टीम ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। 

Advertisement

1997 के बाद यह पहली बार है जब श्रीलंका ने द्वविपक्षीय वनडे सीरीज में मात दी है। दोनों टीम के 42 साल के वनडे इतिहास में असलंका से पहले सिर्फ अर्जुना राणातुंगा की कप्तानी में भी श्रीलंकाई टीम ने भारत को द्वविपक्षीय वनडे सीरीज हराई थी। राणातुंगा की कप्तानी में श्रीलंका ने अपनी ही सरजमीं पर दोनों सीरीज जीती थी। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद श्रीलंका ने 7 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए। जिसमें अविष्का फर्नांडो ने 96 रन, कुसल मेंडिस ने 59 रन और पथुम निसांका ने 45 रन की पारी खेली। भारत के लिए गेंदबाजी में रियान पराग ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, कुलदीप, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

इसके जवाब में भारतीय टीम 26.1 ओवर में 138 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए, इसके अलावा निचले क्रम में वॉशिंगटन सुंदर ने 30 रन की पारी खेली।  श्रीलंका के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे डुनिथ वेल्लालागे ने 5 विकेट, महीश तीक्षणा और जेफरी वेंडरसे ने 2-2 विकेट और असिथा फर्नांडो ने 1 विकेट लिया। 

अविष्का फर्नांडो को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं डुनिथ वेल्लालागे को प्लेयर ऑफ द मैच। उन्होंने 3 पारी में 108 रन बनाए औऱ गेंदबाजी में 7 विकेट हासिल किए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार