28 जनवरी। चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 131) और शेल्डन जैक्सन (100) की शतकीय पारियों के दम पर सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सौराष्ट्र ने सोमवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में कर्नाटक को पांच विकेट से हराया। 

सौराष्ट्र की भिड़ंत तीन फरवरी से शुरू हो रहे फाइनल मुकाबले में विदर्भ से होगी। विदर्भ ने पहले सेमीफाइनल मैच में केरल को पारी एवं 11 रनों से हराया। 

Advertisement

भले ही पुजारा ने अपनी शतकीय पारी के बल पर सौराष्ट्र को रणजी ट्रॉफी के फाइनलमें पहुंचा दिया लेकिन इस मैच में एक ऐसी घटना घटी जो हैरान करने वाली रही।

Advertisement

हुआ ये कि सौराष्ट्र की पहली पारी में पुजारा जब बल्लेबाजी करने आए थे तो अभिमन्यु मिथुन की गेंद पर विकेटकीपर के द्वारा कैच कर लिए गए थे लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया।

जिसके कारण पुजारा अपने से यानि खुद पवेलियन नहीं गए। टीवी रिप्ले में भी साफ देखा गया कि गेंद पुजारा के बल्ले से लगी है और वो आउट है। लेकिन अंपायर के द्वारा आउट नहीं दिए जाने के कारण वो पेविलयन नहीं लौटे।

ऐसे में जब दूसरी पारी में चौथे दिन के खेल खत्म होने के बाद पुजारा वापस ड्रेसिंग रूम लौट रहे थे तो स्टेडियम में मौजूद कर्नाटक के फैन्स ने चीटर- चीटर, चीटर पुजारा के नारे लगाए। 

देखिए वीडियो►

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार