15 अप्रैल, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। क्रिकेट फैन्स के लए बड़ी खुशखबरी आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपॉर्ट के अनुसार बीसीसीआई अगले साल से राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स की आईपीएल में वापसी कराएगा। इसके लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने दोनों टीमों की आईपीएल में वापसी की तैयारियां शुरू कर दी है।

Advertisement

गौरतलब है कि चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम को साल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग के कारण 2 साल के लिए आईपीएल से बैन कर दिया गया था।

Advertisement

मीडिया रिपॉर्ट्स की माने को चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल में वापसी के लिए अभी से अपनी तैयारियों शुरू कर दी है और इसके लिए ये भी कहा जा रहा है कि आगले साल होने वाले ऑक्शन में धोनी को फिर से चेन्नई की टीम में चुना जाएगा। धोनी पिछले 8 साल से चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान थे। ऐसे में फैन्स के लिए और चेन्नई सुपरकिंग्स के फैन के लिए ये खबर उत्सुकता देने वाला है।

इसके अलावा दूसरी टीम राजस्थान रॉयल्स भी आईपीएल में वापसी के लिए कमर कस चुका है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार राजस्थान रॉयल्स की टीम अगले सीजन के लिए सह मालिक की तलाश कर रहा है।

आपको बता दें कि अगले साल से आईपीएल का अंदाज पूरी तरह से बदलने वाला है। जब साल 2008 में आईपीएल शुरू हुआ था तो टीमों के फ्रेंचाइजों को 10 साल अधिकार दिया गया था जो अब इस आईपीएल के बाद से खत्म हो जाएगा। साल 2018 से आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम और चेन्नई की टीम की तो वापसी होगी तो वहीं कई टीमों के मालिक भी बदल सकते हैं। इतना ही नहीं क्रिकेट फैन्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के नए मालिक भी अगले साल मिल सकते हैं और तो और वर्तमान मे जो टीम के कप्तान हैं वो भी अगले साल बदल सकते हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार