इंडियन प्रीमियर लीग की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) फ्रेंचाइजी ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक खेलों की पुरुष भाला प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

Advertisement

फ्रेंचाइजी ने उनके सम्मान में एक विशेष जर्सी बनाने का भी वादा किया। फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा, उनकी शानदार उपलब्धि पर सराहना और सम्मान के रूप में, सीएसके नीरज चोपड़ा को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार दे रहा है।

Advertisement

फ्रेंचाइजी ने कहा, "सीएसके नीरज चोपड़ा के सम्मान में 8758 नंबर के साथ एक विशेष जर्सी बनाएगा।"

8758 नंबर चोपड़ा के विजयी थ्रो से प्रेरित है, जिसने भाला को 87.58 मीटर की दूरी तक पहुंचाया।

चोपड़ा का मेडल ओलंपिक खेलों के इतिहास में भारत के लिए केवल दूसरा व्यक्तिगत गोल्ड है। यह ओलंपिक इतिहास में भारत का 10वां गोल्ड मेडल भी था।

भारत के 10 में से आठ गोल्ड मेडल हॉकी में आए हैं।

Advertisement

फ्रेंचाइजी के प्रवक्ता ने कहा, "हम भारतीयों को नीरज चोपड़ा पर गर्व है, क्योंकि टोक्यो 2020 में उनका प्रयास लाखों भारतीयों को खेल को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा और खेल के किसी भी अनुशासन में उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने और उत्कृष्टता प्राप्त करने में सक्षम होने के लिए उनमें विश्वास पैदा करेगा।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार