चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में तीसरी जीत दर्ज कर अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।  इस मैच से पहले चेन्नई को सात मैचों में पांच में हार और दो में जीत मिली थी और प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए लीग के दूसरे हाफ में उसे लगभग हर मैच में जीत जरूरी है। तीन बार की विजेता ने इसकी शुरुआत हैदराबाद के खिलाफ की।

Advertisement

चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट पर 167 रन बनाए थे। हैदराबाद के लिए केन विलियमसन (57 रन, 39 गेंद, 7 चौके) ने अकेले लड़ाई लड़ी, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। कर्ण शर्मा ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्हें आउट कर हैदराबाद की उम्मीदों को तोड़ दिया। हैदराबाद 20 ओवरों में आठ विकेट गंवाकर 147 रन बना सकी।

Advertisement

डेविड वॉर्नर (9) को सैम कुरैन ने अपनी ही गेंद पर आउट कर चेन्नई को बड़ा विकेट दिला दिया। मनीष पांडे (4) टीम के लिए कुछ अच्छा कर पाते उससे पहले ही ड्वेन ब्रावो की डायरेक्ट थ्रो ने उन्हें रन आउट कर दिया। 27 रनों पर हैदराबाद ने दो विकेट गंवा दिए।

वॉर्नर के जोड़ीदार और तूफानी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (23) विकेट पर थे। उन्हें साथ मिला विलियमसन का। स्ट्रेटेजिक टाइम आउट के बाद जडेजा ने चालाकी से बेयरस्टो को बोल्ड किया। दोनों सिर्फ 32 रन ही जोड़ पाए।

युवा प्रियम गर्ग (16) को विलियमसन का साथ देने की जरूरत थी और उन्होंने दिया भी, लेकिन वह कर्ण शर्मा द्वारा बिछाई गई रणनीति में फंस डीप मिडविकेट पर रवींद्र जडेजा को कैच दे बैठे।

हैदराबाद को 30 गेंदों पर 67 रनों की जरूरत थी। उम्मीदें विलियमसन से थीं जो आउट हो गए।

Advertisement

राशिद खान ने आते ही बरसना शुरू किया और कर्ण के ओवर की तीन गेंदों पर 11 रन लिए और शाहबाज नदीम ने आखिरी गेंद पर चौका मारा। आखिरी दो ओवरों में हैदराबाद को 27 रनों की जरूरत थी। शार्दूल ठाकुर ने राशिद को आउट कर हैदराबाद की बची खुची उम्मीदें खत्म कर दी।

राशिद ने जिस गेंद पर शॉट मारा, उस पर वो हिट विकेट ही हुए और सीमा रेखा पर दीपक चहर के हाथों उन्होंने कैच आउट भी, लेकिन उनका विकेट हिटविकेट में आउट दिया गया।

इससे पहले, चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने अपनी सलामी जोड़ी में बदलाव किया और फाफ डु प्लेसिस के साथ कुरैन को बल्लेबाजी के लिए भेजा।

Advertisement

डु प्लेसिस तो तीसरे ओवर में गोल्डन डक का शिकार हुए लेकिन कुरैन को टीम ने जिस काम के लिए भेजा था उन्होंने वो काम अच्छे से किया। कुरैन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए तीन चौके और दो छक्के की सहायता से 21 गेंदों पर 31 रन बनाए। डु प्लेसिस और कुरैन दोनों के विकेट संदीप शर्मा ने लिए।

इसके बाद अंबाती रायडू और शेन वाटसन ने साझेदारी की। दोनों ने मिलकर 81 रन बनाए। 116 के कुल योग पर खलील एहमद ने रायडू को बोल्ड कर दिया। टीम के स्कोरबोर्ड में चार रन और जुड़ने के बाद वाटसन को टी. नटराजन ने वॉर्नर के हाथों कैच कराया।

धोनी अपनी पुरानी लय में आ रहे थे। दो चौके और हेलीकॉप्टर शॉट से एक शानदार छक्का लगा उन्होंने टीम को राहत दी लेकिन अगली गेंद को अच्छे से कनेक्ट नहीं कर पाए और कवर्स पर विलियमसन ने उनका कैच पकड़ा। ब्रावो भी गोल्डन डक का शिकार हुए।

Advertisement

अंत मे रवींद्र जडेजा ने 10 गेंदों पर 25 रन बना टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया जिसका बचाव करने चेन्नई सफल रही।

चेन्नई की आठ मैचों में यह तीसरी जीत है और वह छह अंकों के साथ अंकतालिका में छठे नंबर पर पहुंच गई हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार