नई दिल्ली, 6 अप्रैल| न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिश का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के पास भारत के लिए खिलाड़ी तैयार करने की क्षमता है और यही कारण है कि मुंबई इंडियंस की तुलना में चेन्नई की टीम बेहतर है। मुंबई इंडियंस ने अब तक चार बार 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल का खिताब जीता है और इनमें से तीन बार उसने फाइनल में चेन्नई को मात दी है जबकि एक बार उसने राइजिंग पुणे सुपरजाएंटस को हराया है और दिलचस्प बात यह है कि पुणे के कप्तान भी धोनी ही थे।

Advertisement

स्टायरिश का कहना है कि मुंबई और चेन्नई में जब बेस्ट फिनिशर की बात आती है तो धोनी मुंबई के लसिथ मलिंगा पर भारी पड़ते हैं। धोनी ने आईपीएल के 190 मैचों में 4432 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ मलिंगा ने 122 आईपीएल मैचों में 170 विकेट चटकाए हैं।

Advertisement

स्टायरिश ने स्टार स्पोर्ट्स कार्यक्रम 'क्रिकेट कनेक्टेड' में कहा, " मेरे पास चार बिंदु है। यह निरंतरता को लेकर है। सीएसके का प्रदर्शन नॉकआउट मैचों में शानदार रहा है। आईपीएल से उम्मीद होती है कि वह भारतीय टीम के लिए खिलाड़ी तैयार करें और इस मामले में सीएसके ने सबसे ज्यादा नए खिलाड़ियों को तैयार किया है। टीम की कोशिश नए खिलाड़ियों को तैयार करने की रहती है।"

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 12 मैच खेल चुके स्टायरिश ने कहा, " यह लीग बेस्ट गेंदबाजों के खिलाफ बेस्ट फिनिशर को लेकर है। धोनी बनाम मलिंगा और धोनी मलिंगा पर भारी पड़ते हैं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार