रवींद्र जडेजा (नाबाद 62 रन, 28 गेंद, 4 चौके, 5 छक्के) की तूफानी पारी के अलावा फाफ दू प्लेसिस (50 रन) की संयमित पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को यहां के वानखेड़े स्टेडियम में जारी आईपीएल के 14वें सीजन के 19वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सामने 192 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है।

Advertisement

एक समय चेन्नई की टीम ने 19वें ओवर की समाप्ति तक चार विकटे पर 154 रन बनाए थे। इस लिहाज से उसके अधिकतम 170-75 तक पहुंचने की उम्मीद बनती दिख रही थी लेकिन जडेजा ने अंतिम ओवर के तूफान में सारा समीकरण ही बदल दिया और जब यह ओवर समाप्त हुए तो स्कोरबोर्ड पर 20 ओवरों में चार विकटे पर 191 रन टंग चुके थे।

Advertisement

जडेजा ने 221 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दो रनों पर नाबाद रहे। हर्षल पटेल जो कि अच्छे समीकरण के साथ पारी समाप्त करते हुए दिख रहे थे, चौथे ओवर की समाप्त तक 51 रन दे चुके थे।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई की टीम ने शानदार शुरुआत की। उसकी सलामी जोड़ी- रितुराज गायकवाड और फाफ दू प्लेसिस ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। गायकवाड 25 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाने के बाद युजवेंद्र चहल की गेंद पर आउट हुए। उस समय टीम का कुल योग 74 रन था।

 

इसके बाद प्लेसिस और सुरेश रैना (24) ने स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। रैना 18 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के लगाने के बाद 111 के कुल योग पर आउट हुए। उनके विकेट पर रहते ही प्लेसिस ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। वह पचासा लगाने के बाद खुलकर खेल पाते, उससे पहले ही हर्षल पटेल ने उन्हें डेनियर क्रिस्टीयन के हाथों कैच करा दिया।

प्लेसिस ने 41 गेंदों पर चौर चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। उनका विकेट भी 111 के कुल योग पर गिरा। इसके बाद अंबाती रायडू (14) और रवींद्र जडेजा (---) ने चौथे विकेट के लिए 31 रन जोड़े।

Advertisement

अंबाती 142 के कुल योग पर पटेल का शिकार बने। इसके बाद हालांकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और जडेजा ने टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया। यह ओवर चेन्न्ई के लिए समीकरण बदलने वाला रहा और इसी के बूते वह मजबूती से सामने आने में सफल रहा।

बेंगलोर की ओर से पटेल ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। दोनों टीमों का यह पांचवां मुकाबला है। बेंगलोर ने जहां अब तक खेले गए चारों मैच जीतकर आठ अंकों के साथ तालिका में पहल स्थान हासिल कर रखा है वहीं सुपर किंग्स तीन जीत और एक हार से छह अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार