चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही। पहले तेज गेंदबाज दीपक चाहर और युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ सहित टीम के 13 सदस्यों को कोरोना हो गया। इसके अलावा टीम के प्रमुख खिलाड़ी सुरेश रैना ने निजी कारणों से आईपीएल से  अपना नाम वापस ले लिया है।

Advertisement

खबरों के अनुसार बीसीसीआई का मानना है कि दुबई उड़ान भरने से पहले चेन्नई में आयोजित 5 दिन के ट्रेनिंग कैंप के दौरान कोई सदस्य कोरोना संक्रमित हुआ था और फिर उसके बाद कुल 13 लोगों को इसकी चपेट में आ गए। तो वहीं दूसरी तरफ सीएसके मैनेजमेंट इस बात पर जोड़ दे रही है कि टीम के इन सदस्यों को यूएई पहुँचने के बाद कोरोना हुआ है।

Advertisement

इन सब के बीच सोशल मीडीया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यह दिख रहा रहा है कि दुबई एयरपोर्ट पर पहुँचने के बाद टीम के ऑलराउंडर रविंद्र और टीम के कई खिलाड़ी एक आदमी से मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि वो आदमी कोई और नहीं बल्कि चेन्नई के टीम मैनेजर रसेल राधाकृष्णन थे।

फैंस इस वीडियो पर नाराजगी जताते हुए कह रहे हैं कि टीम के कुछ सदस्यों ने कोरोना सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ते हुए उनसे हाथ मिलाया औऱ गले मिले। 

धोनी और उनके साथ टीम के कई खिलाड़ी 21 अगस्त को दुबई पहुंचे थे। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी यह वीडियो शेयर किया था।  हालांकि अब उस वीडियो को हटा दिया गया है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार