भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने कहा है कि आईपीएल-13 में अच्छा नहीं करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स को लीग के अगले सीजन से पहले थोड़े बहुत बदलाव की जरूरत है। तीन बार की विजेता चेन्नई इस बार प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना सकी थी और ऐसा पहली बार हुआ था कि वह प्लेऑफ न खेली हो।

Advertisement

अगरकर ने एक शो पर कहा, "मुझे लगता है कि कुछ टीमें हैं, चेन्नई को थोड़े बहुत बदलाव करने की जरूरत है।"

Advertisement

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी हाल ही में कहा था कि अगर 2021 सीजन के लिए बड़ी नीलामी होती है तो चेन्नई को महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन नहीं करना चाहिए।

वहीं अगरकर ने कहा कि वह अगले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स को अच्छा करते हुए देखना चाहते हैं। अगरकर का मानना है कि कोलकाता में कई मैच विनर खिलाड़ी हैं।

उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि कोलकाता अच्छा खेलेगी और निरंतरता बनाए रखेगी। मुझे लगता है कि कोलकाता में निश्चित तौर पर कई सारे मैच विनर खिलाड़ी और टी-20 विशेषज्ञ हैं। उन्हें अच्छा करना चाहिए।"

पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, "वह अच्छी स्थिति में थे, उन्होंने बीच में कप्तान बदला, आप देख सकते थे कि टीम में कुछ ठीक नहीं था। मुझे लगता है कि यह पहले भी हुआ है।"

Advertisement

कोलकाता ने इस बार आईपीएल का अंत पांचवें स्थान पर रहते हुए किया था। उसकी टीम में आंद्रे रसेल, इयोन मोर्गन, सुनील नरेन और पैट कमिंस जैसे खिलाड़ी हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार