विशाखापट्टनम, 9 मई (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में बदले हुए नाम से उतरी दिल्ली फ्रेंचाइजी ने अपने प्रदर्शन से खुद के इतिहास में बड़ा बदलाव करते हुए सभी को हैरान किया है। इस साल छह सीजन बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बार अंतिम-4 में जीत हासिल की और अब पहली बार फाइनल में पहुंचने से एक कदम की दूरी पर है।

Advertisement

दिल्ली ने प्लेऑफ राउंड के एलिमिनेटर मुकाबले में पूर्व विजेता सनराइजर्स हैदराबाद को मात दे क्वालीफायर-2 में जगह बनाई है जहां उसका सामना गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स से शुक्रवार को डॉ. वाई राजशेखरेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में होना है। 

Advertisement

आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीमों में गिनी जाने वाली चेन्नई को क्वालीफायर-1 में तीन बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने मात दी थी और फाइनल में प्रवेश किया। उस हार से हालांकि चेन्नई बाहर नहीं हुई। उसे क्वालीफायर-2 में फाइनल में जाने का एक और मौका मिल रहा है। 

महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई के लिए हालांकि यह दूसरा क्वालीफायर कांटे भरे रास्ते से कम नहीं होगा क्योंकि दिल्ली की टीम इस समय शानदार फॉर्म में हैं और लगातार अपने खेल में सुधार कर रही है। 

ऐलिमिनेटर मुकाबले में उसने हैदराबाद को जीत के करीब आने के बाद हार के लिए मजबूर कर दिया था। इसमें ऋषभ पंत की अहम भूमिका रही थी जिन्होंने आखिरी के ओवरों में महज 21 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई। 

 

पंत ने इस सीजन आखिरी ओवरों में कई ऐसा पारियां खेली हैं जिन्होंने दिल्ली की जीत का रास्ता खोला है। इस जीत में हालांकि सिर्फ पंत ही नहीं एक और युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की 56 रनों की पारी भी अहम रही जिसने दिल्ली की जीत की नींव रखी थी। 

Advertisement

दिल्ली की बल्लेबाजी की खासियत यही रही है कि उसका कोई न कोई बल्लेबाज टीम के लिए स्कोर कर जाता है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन तो इस सीजन बल्ले से जबरदस्त फॉर्म में हैं। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी कई अच्छा पारियां खेली हैं। 

बीते मैच में हालांकि यह दोनों चले नहीं थे तो उनकी भरपाई पंत और शॉ ने कर दी थी। इन चारों के अलावा दिल्ली के पास कोलिन मुनरो, कोलिन इनग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड जैसे बल्लेबाज है। 

गेंदबाजी में दिल्ली के पास ट्रेंट बाउल्ट, ईशांत शर्मा जैसे तेज गेंदबाज हैं। बाउल्ट पिछले मैच में महंगे साबित हुए थे और 12.33 की औसत से रन लुटाए थे लेकिन ईशांत ने किफायती गेंदबाजी की थी। उन्होंने चार ओवरों में 8.50 की औसत से सिर्फ 34 रन दिए थे और दो विकेट हासिल किए थे। कीमो पॉल ने मौके पूरा फायदा उठाया था और तीन सफलताएं अर्जित की थीं। 

Advertisement

स्पिन में अमित मिश्रा, अक्षर पटेल जैसे दो अनुभवी स्पिनर दिल्ली के पास हैं। 

वहीं अगर चेन्नई की बात की जाए तो उसकी समस्या पावरप्ले में तेजी से रन न बना रही है। टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी पहले क्वालीफायर के बाद इस बात को सरेआम कबूल किया था। धोनी और उनकी टीम के लिए यह एक चुनौती बन गई है। इसका एक बड़ा कारण शेन वाटसन का फॉर्म में न होना है। पिछले सीजन जब चेन्नई ने वापसी करते हुए खिताब जीता था तब वाटसन ने कमाल की बल्लेबाजी की थी लेकिन इस सीजन वह विफल रहे हैं। 

फाफ डु प्लेसिस का बल्ला चला है लेकिन निरंतरता नहीं रही है। सुरेश रैना के साथ भी यह दिक्कत रही है। केदार जाधव के जाने के बाद पूरा भार अब अंबाती रायडू और कप्तान धोनी के जिम्मे आ गया है। 

 
Advertisement

गेंदबाजी में लेग स्पिनर इमरान ताहिर अच्छा कर रहे हैं। ताहिर ने अभी तक लीग में 23 विकेट लिए हैं और इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर खड़े हैं। स्पिन में टीम के पास हरभजन सिंह और रवींद्र जडेजा के रूप में दो और अच्छे विकल्प हैं। 

तेज गेंदबाजी की बात की जाए तो धोनी को दीपक चाहर के ऊपर काफी भरोसा है। 

टीमें (संभावित) :- 

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, दीपक चहर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, ध्रुव शौरे, फाफ डु प्लेसिस। 

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, कोलिन मुनरो, ट्रेंट बोल्ट, शिखर धवन, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड,कीमो पॉल।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार