आज यानि मंगलवार, 14 अप्रैल को IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाला है। CSK ने कुछ दिन पहले इसी मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करके अपनी हार का सिलसिला तोड़ा था और वो जीत के इस सिलसिले को आगे भी जारी रखना चाहेंगे। हालांकि, इस मैच से पहले फैंस के मन में बारिश को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।

Advertisement

मौसम पूर्वानुमान की मानें तो, चेन्नई में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान लगभग 29°C रहेगा, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए ये एक गर्म शाम होगी। पूरे मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है और पूरे मैच के दौरान आसमान ज़्यादातर साफ रहने की संभावना है। कुल मिलाकर, मौसम की वजह से CSK और KKR के बीच होने वाले इस मुकाबले में कोई रुकावट आने की संभावना नहीं है। ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी मुकाबला पिछले आईपीएल सीजन कोलकाता के मैदान पर खेला गया था जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 19.4 ओवर मे 180 रनों का लक्ष्य हासिल करके कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस ने सिर्फ 25 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी थी। 

Also Read: LIVE Cricket Score

चेन्नई के लिए अच्छी खबर ये है कि संजू सैमसन एक बार फिर बेहतरीन फॉर्म में लौट आए हैं। टीम की बैटिंग यूनिट काफी ज़्यादा स्थिर और आत्मविश्वास से भरी नज़र आ रही है। बॉलिंग डिपार्टमेंट में भी, जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज ने इस सीज़न की CSK की पहली जीत में अहम भूमिका निभाई। अहम मौकों पर विकेट लेने की उनकी काबिलियत ने बड़ा फर्क पैदा किया और टीम एक बार फिर उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार