12 अप्रैल। सीएसके की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच को 4 विकेट से जीतने में सफलता पाई। आखिरी गेंद पर मिशेल सैंटनर ने बेन स्टोक्स की गेंद पर छक्का जमाकर सीएसके को रोमांचक जीत दिला दी। स्कोरकार्ड

Advertisement

सीएसके के तरफ से धोनी ने 58 रन बनाए और रायडू ने 57 रन की पारी खेली। दोनों की पारी के कारण ही सीएसके यह मैच 4 विकेट से जीतने में सफल रही। 

Advertisement

ऐसा रहा आखिरी ओवर

चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रनों की दरकार थी। रवींद्र जडेजा (नाबाद 9) ने निर्णायक ओवर फेंकने आए बेन स्टोक्स की पहली ही गेंद पर छक्का मारा। अगली गेंद नो बॉल हो गई और इस पर एक रन भी आया।

महेंद्र सिंह धोनी (58) स्ट्राइक पर थे। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर दो रन लिए लेकिन अगली गेंद पर स्टोक्स ने उन्हें बोल्ड कर दिया। चौथी गेंद पर मिशेल सैंटनर ने दो रन लिए। इस गेंद पर बावल हुआ क्योंकि चेन्नई का कहना था कि यह गेंद कमर से ऊपर थी इसलिए नो बॉल करार दी जानी चाहिए थी। इसी कारण धोनी भी मैदानी अंपायरों से बहस करने के लिए मैदान पर आ गए। लेकिन अंपायरों ने फैसला नहीं बदला। पांचवीं गेंद पर सैंटनर ने दो रन लिए।

आखिरी गेंद पर जीतने के लिए चार रन की जरूरत थी यहां अगली गेंद वाइड हो गई. अब आखिरी गेंद पर तीन रन की दरकार थी सैंटनर ने आखिरी गेंद पर छक्का मार अपनी टीम को जीत दिलाई। 

आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। उसने अपने चार विकेट महज 24 रनों के स्कोर पर ही खो दिए थे। पहले शेन वाटसन (0) आउट हुए। उनके बाद सुरेश रैना (4), फाफ डु प्लेसिस (7) और फिर केदार जाधव (1) पवेलियन लौट लिए। यह चार विकेट गिराने में राजस्थान की फिल्डिंग ने अहम किरदार निभाया। रैना, जोफ्रा आर्चर की सीधी थ्रो पर रन आउट हुए तो वहीं जाधव को स्टोक्स ने गली पर बेहतरीन कैच लेकर मैदान से बाहर भेजा। 

यहां से फिर कप्तान धोनी और अंबाती रायडू ने मोर्चा संभाला और टीम को संकट से उभरने की कोशिश की। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी कर चेन्नई को मैच में बनाए रखा। रायडू 18वें ओवर की चौथी गेंद पर 119 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। उन्होंने 47 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 57 रनों की पारी खेली। धोनी ने 43 गेंदों की पारी में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली। 

रवींद्र जडेजा ने चार गेंदों पर एक छक्के की मदद से अहम नौ रन बनाए और नाबाद लौटे। सैंटनर भी तीन गेंदों पर एक छक्के की मदद से 10 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Advertisement

राजस्थान की पारी

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों के शानदार परफॉर्मेंस के कारण राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 151 रन बनाए। राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा रन बेन स्टोक्स ने 28 रन की पारी खेली।

जोस बटलर 23, रहाणे 14 और रयान प्रराग ने 16 रन की पारी खेली। वहीं आखिरी समय में श्रेयस गोपाल ने 7 गेंद पर 19 रन बनाकर राजस्थान को 151 रन पर पहुंचाने में खास भूमिका निभाई। जोफ्रा ऑर्चर 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

सीएसके की तरफ से दीपक चाहर ने 2 विकेट चटकाए तो वहीं शार्दुल ठाकुर और रविंद्र जडेजा ने भी 2- 2 विकेट चटकाए। वहीं स्पिनर मिचेल सैंटनर को एक विकेट मिला।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार