कोलकाता, 17 नवंबर (CRICKETNMORE)| श्रीलंका के गेंदबाजों के आगे कमजोर नजर आ रही भारतीय टीम ईडन गार्डन्स पर जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भोजनकाल तक पांच विकेट के नुकसान पर 74 रन ही बना पाई है। बारिश के कारण भोजनकाल की घोषणा समय से पहले ही कर दी गई। भारतीय टीम के लिए चेतेश्वर पुजारा 47 और रिद्धिमान साहा 6 रन पर नाबाद हैं। दोनों ने छठे विकेट के लिए 24 रन जोड़ लिए हैं। 

Advertisement

भारत ने दूसरे दिन के पहले सत्र में अपने दो विकेट गंवाए। ये दोनों विकेट शनाका ने अपने नाम किए। उन्होंने पहले अजिंक्य रहाणे (4) और फिर रविचंद्रन अश्विन (4) को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है और मेजबान रनों के संकट से जूझ रही है। ऐसे में उसकी उम्मीदें भारतीय बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ की हड्डी पुजारा पर टिकी हुई हैं। 

अपने पहले दिन गुरुवार के स्कोर 17 रनों पर तीन विकेट से आगे खेलने उतरी मेजबान टीम ने 30 के कुल योग पर ही रहाणे के रूप में अपना चौथा विकेट गंवाया। रहाणे ने शॉट खेलने में जल्दी की और शनाका की गेंद ने उनके बल्ले का बाहरी किनारा लिया और विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों में समा गई। 

रहाणे के आउट होने के बाद पुजारा का साथ देने आए अश्विन सावधानी से खेल रहे थे, लेकिन इसी बीच, शानाका की गेंद को दिमुथ करुणारत्ने के हाथ में खेल बैठे। 

Advertisement

इससे पहले, पहले दिन बारिश के कारण आधे दिन का खेल बाधित रहा। दूसरे सत्र में मैदान पर उतरी भारतीय टीम के बल्लेबाजों को सुरंगा लकमल ने नाकों चने चबाए। पहले दिन मेजबान टीम के तीनों विकेट लकमल ने ही लिए। 

सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और कप्तान विराट कोहली को लकमल ने खाता खोलने का मौका भी नहीं दिया, वहीं शिखर धवन (8) को बोल्ड कर घर भेजा। 

Advertisement

श्रीलंका के लिए लकमल ने तीन और शनाका ने दो विकेट लिए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार