आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके सभी को प्रभावित करने वाले चेतन सकारिया के क्रिकेट का सफर बेहद उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। हालांकि दुनिया के सबसे बड़े टी-20 लीग यानी आईपीएल ने उनकी किस्मत बदल दी और राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.2 करोड़ में खुद की टीम में शामिल किया।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स की ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें ये सकारिया ने उस खिलाड़ी का नाम बताया जिसकी एक्शन वो कॉपी करते थे। सकारिया ने जिस खिलाड़ी का  नाम बताया वो भारत के नहीं बल्कि पाकिस्तान के बाएं हाथ के शानदार तेज गेंदबाज जुनैद खान हैं।

Advertisement

वीडियो में बातचीत करते हुए सकारिया ने कहा कि साथ ही उन्होंने भारत के जहीर खान को भी फॉलो किया है लेकिन वो सबसे ज्यादा जुनैद को खान की गेंदबाजी पर ध्यान देते थे और यहां तक की हाथ से गेंद छोड़ने से पहले कूदने की आदत भी उन्होंने जुनैद से ही सिखी है।

सकारिया ने इस जून के महीने में श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। हालांकि वहां पर उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

सकारिया के आईपीएल करियर की बात करे तो उन्होंने 2021 के इस सीजन में कुल 14 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने  केवल 14 विकेट हासिल किए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार