वर्ष 2019 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट में मैन ऑफ द सीरीज रहने के बाद भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा रणजी ट्रॉफी के फाइनल में विदर्भ के लेफ्ट आर्म स्पिनर आदित्य सरवटे के खिलाफ फंसते हुए दिखाई दिए थे।

Advertisement

रणजी ट्रॉफी के फाइनल में उस समय पुजारा सौराष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और दोनों पारियों में 16 गेंदों का सामना करने के बाद वह एक रन और फिर खाता खोले बिना आउट हो गए थे।

Advertisement

लेकिन अब इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में भी पुजारा लेफ्ट आर्म स्पिनर जैक लीच के खिलाफ फंसते हुए दिखे हैं। लीच ने पिछले तीन टेस्ट मैचों की पांच पारियों में पुजारा को तीन बार आउट किया है।

पूर्व भारतीय चयनकर्ता और कोच अंशुमन गायकवाड ने आईएएनएस से कहा, "चेतेश्चर, अपनी पैरों का इस्तेमाल कर रहे हैं, खिंच रहे हैं। सब कुछ ठीक है। लेकिन कई बार, वह खेल रहे हैं। जब वह दुविधा में होते हैं, तो वह लेफ्ट आर्म स्पिनरों के खिलाफ पूरी तरह से अपने पैरों का इस्तेमाल नहीं करते और यहीं पर वह फंस जाते हैं और पगबाधा तथा स्लिप में कैच आउट हो जाते हैं।"

ठीक इसी तरह पुजारा दो साल पहले भी विदर्भ के खिलाफ फंसते हुए दिखाई दिए थे। विदर्भ के कप्तान फैज फजल ने कहा कि वह टीम की रणनीतियों का खुलासा नहीं करना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने पुजारा को क्रीज के अंदर ही रोकने का प्लान बनाया था।

फजल ने आईएएनएस से कहा, "हम सभी जानते हैं कि उनका फुटवर्क काफी अच्छा है। वह क्रीज से खेलना पसंद नहीं करते। इसलिए हमने सोचा कि हमें उन्हें सिंगल लेने और स्ट्राइक रोटेट करने से रोकना है। हम उसी के हिसाब से फील्डिंग लगाई और गेंदबाजों ने उसी हिसाब से गेंदबाजी की तथा उन्हें सिंग लेने नहीं दिया। आदित्य ने प्लान के हिसाब से ही गेंदबाजी की।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार