Cheteshwar Pujara Picks India Playing XI: वनडे सीरीज अपने नाम करने के बाद अब टीम इंडिया टी20 फॉर्मेट में कैरेबियाई चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर को लखनऊ में होने जा रही है। भारतीय टीम के हौसले इस वक्त सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि हाल ही में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

Advertisement

इसी बीच रविवार (4 अक्टूबर) को स्टार स्पोर्ट्स द्वारा उनके अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने पहले टी20 के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग इलेवन चुनी। पुजारा ने टीम के कॉम्बिनेशन में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को शामिल न करते हुए उन्हें बेंच पर रखा है। पुजारा के मुताबिक, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को पारी की शुरुआत करनी चाहिए।

पुजारा ने नंबर-3 पर ईशान किशन और नंबर-4 पर कप्तान श्रेयस अय्यर को रखा है। इसके बाद नंबर-5 पर तिलक वर्मा, जबकि नंबर-6 और 7 पर तेज गेंदबाज ऑलराउंडर शिवम दुबे और नितीश कुमार रेड्डी को जगह दी है। स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के कंधों पर रखी गई है, जबकि वॉशिंगटन सुंदर को पुजारा की प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल सकी है। पेस अटैक को मजबूत करने के लिए पुजारा ने प्रमुख तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव को चुना है।
 

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 के लिए चेतेश्वर पुजारा की प्लेइंग XI:
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड:

 श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार