Derbyshire vs Sussex: इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने शानदार अर्धशतक जड़कर फॉर्म में वापसी की है। डर्बीशायर के खिलाफ मुकाबले में ससेक्स के लिए खेलते हुए दूसरी पारी में पुजारा ने अर्धशतक जड़ा। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर पुजारा नाबाद 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे, 129 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने नौ चौके जड़े।

Advertisement

पुजारा इससे पहले पहली पारी में 15 गेंदों में 6 रन बनाकर ही आउट हो गए। 

Advertisement

डर्बीशायर ने 8 विकेट के नुकसान पर 505 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी थी। जिसके जवाब में पूरी ससेक्स की टीम पहली पारी में 174 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। 331 रनों की विशाल बढ़त हासिल करने के बाद डर्बीशायर ने ससेक्स को फॉलोऑन दिया। 

जिसके जवाब में ससेक्स ने शानदार वापसी की और दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 278 रन बना लिए हैं। ससेक्स की टीम अभी भी 53 रन पीछे है। पुजारा के अलावा कप्तान टॉम हेन्स ने शानदार शतक जड़ा। हेन्स 289 गेंदों में 17 चौकों की मदद से 164 रन बनाकर नाबाद रहे। 

बता दें कि खराब फॉर्म के चलते भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह गंवा चुके हैं। काउंटी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर के वह भारतीय टीम में वापसी की दावेदारी पेश कर सकते हैं। 

साउथ अफ्रीका दौरे पर खराब प्रदर्शन के बाद पुजारा और अंजिक्य रहाणे को श्रीलंका के खिलाफ हुई घरेलू सीरीज में मौका नहीं मिला था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार