भारतीय क्रिकेट टीम लॉडर्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। इंग्लैंड के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को लंच तक अपनी दूसरी पारी में भारत ने तीन विकेट पर 56 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे 1 और चेतेश्वर पुजारा तीन रनों पर नाबाद खेल रहे हैं। चौथे दिन के पहले सेशन में इंग्लैंड के गेंदबाज़ों के साथ-साथ चेतेश्वर पुजारा भी सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे।

Advertisement

हालांकि, पुजारा के सुर्खियों में रहने की वजह थोड़ी अजीब है। जब पुजारा क्रीज पर आए तो वो अपने पहले रन के लिए संघर्ष करते रहे और आखिरकार काफी देर के बाद 35 गेंदें खेलने के बाद पुजारा अपना पहला रन बनाने में सफल रहे।

Advertisement

जैसे ही पुजारा ने 35वीं गेंद पर अपना खाता खोला तो स्टेडियम में पूरी तरह से जोश का संचार हो गया और फैंस ने तालियां बजानी शुरू कर दी। पुजारा के पहले रन बनाने के साथ ही ना सिर्फ फैंस खुश हुए बल्कि पुजारा भी मुस्कुराते हुए नजर आए।

सोशल मीडिया पर पुजारा का ये वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें, तो फिलहाल इंग्लैंड की टीम काफी मज़बूत स्थिति में नजर आ रही है जबकि टीम इंडिया को अभी भी पुजारा और रहाणे की जोड़ी से काफी उम्मीदें हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार